फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः चितईपुर चौकी प्रभारी के रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, पैसा नहीं देने पर कार्रवाई की धमकी

Sun, 25 Mar 2018 10:40 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस में एक चौकी प्रभारी के रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में वह गाड़ी मालिक से पैसा न देने पर कार्रवाई करने की धमकी दे रहे है।
विज्ञापन


लंका थाने के अंर्तगत चितईपुर चौकी प्रभारी रामकृपाल सिंह ने सुसुवाही के रहने वाले एक ट्रैक्टर मालिक से महीना पूरा होने के एक दिन बाद पैसा नहीं मिलने पर फोन करके पैसे की डिमांड की।

जिस पर गाड़ी मालिक ने पैसे का व्यवस्था नहीं होने का हवाला देते हुए कुछ दिन का समय मांगा। जिस पर चौकी प्रभारी ने शाम तक व्यवस्था करके आधा पैसा देने को कहा।
विज्ञापन


गाड़ी मालिक ने गाड़ी खड़ी होने के कारण पैसा नहीं होने की बात कही। चौकी प्रभारी ने उसको धमकी देते हुए कार्रवाई के लिए तैयार रहने की बात कह के फोन काट दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

कार्रवाई करने के निर्देश

demo pic
चौकी प्रभारी रामकृपाल सिंह से आजिज सुसुवाही के दो दर्जन लोग शनिवार की दोपहर प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पहुंचकर पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

इस मामले में राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने फोन कर एडीजी जोन को आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया। जिस पर एडीजी ने जांच कर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

बता दें कि चौकी प्रभारी के क्षेत्र में चलने वाली ट्रैक्टर मैजिक सहित मालवाहक वाहन से महीना वसूलने का मामला लगातार बढ़ रहा था। यही नहीं क्षेत्र में जहां भी हरे पेड़ों की छटाई का काम होता है। एसआई रामकृपाल सिंह वहां भी पहुंचकर पैसों की डिमांड करने की बात सामने आई है।

पैसा नहीं देने पर वह चौकी पर ले जाकर बैठा देते है। उसके बाद चौकी के सिपाही उनके घर पहुंचकर परिजनों से बात कर साहब को मनाने के नाम पैसा लेकर तब छोड़ते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें