डीसीपी वरुणा जोन व काशी जोन को निर्देशित किया है कि किसी के संग दुर्व्यवहार न हो। महिलाओं व बुजुर्गों को कोई दिक्कत न हो। ट्रेन, विमान व बस पकड़ने को जाने वालों को न रोका जाए। एंबुलेंस भी कहीं न फंसे। होम डिलिवरी वालों की अच्छे से पड़ताल करें। पुलिस फैंटम दस्ता गलियों और कालोनियों में चक्रमण करें।
किसी को दवा और अन्य वस्तुओं की दरकार है तो पुलिस उसकी मदद करें। साथी बनकर सहायता करें। पुलिस कमिश्नर ने शहरवासियों से अपील किया कि पुलिस के साथ ही अपने आसपास के लोगों की सहायता करें, घर में रहे और बाहर निकले तो मास्क जरूर लगाएं। कोविड नियमों का पालन कर ही कोरोना को मात दे सकते हैं।