फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का बढ़ता संक्रमण: बेवजह घूमने वालों की अब खैर नहीं, सख्ती से पेश आएगी वाराणसी पुलिस

Sat, 08 May 2021 09:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
लॉकडाउन में बेवजह घूमने वालों पर पुलिस करेगी सख्ती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को लेकर 10 मई सुबह 7 बजे तक वाराणसी में बंदी है। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को तय समय तक खुले रहने की छूट है। हालांकि इस दौरान कई क्षेत्रों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। शहर के विभिन्न मंडियों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 
लोग सड़कों पर बेवजह भी घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस तरह की तस्वीरों को लोग रोजाना वाराणसी पुलिस के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर शेयर कर रहे हैं। इससे पुलिस की किरकिरी भी हो रही है। कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस अब सख्ती के मूड में है।
 
वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोविड-19 नियमों का पालन कराएं। बिना मास्क के मिलने वालों का चालान करें। बाजार में यह भी देखें कि कहां भीड़ उमड़ रही है। सार्वजनिक स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराएं। इसके लिए गठित टीम-9 प्रभावी कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी वरुणा जोन व काशी जोन को निर्देशित किया है कि किसी के संग दुर्व्यवहार न हो। महिलाओं व बुजुर्गों को कोई दिक्कत न हो। ट्रेन, विमान व बस पकड़ने को जाने वालों को न रोका जाए। एंबुलेंस भी कहीं न फंसे। होम डिलिवरी वालों की अच्छे से पड़ताल करें। पुलिस फैंटम दस्ता गलियों और कालोनियों में चक्रमण करें।
 
किसी को दवा और अन्य वस्तुओं की दरकार है तो पुलिस उसकी मदद करें। साथी बनकर सहायता करें। पुलिस कमिश्नर ने शहरवासियों से अपील किया कि पुलिस के साथ ही अपने आसपास के लोगों की सहायता करें, घर में रहे और बाहर निकले तो मास्क जरूर लगाएं। कोविड नियमों का पालन कर ही कोरोना को मात दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें