फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी काशी में पुलिस का ये रूप देखा है आपने, कांवरियों के कोई धो रहा पैर तो कोई मरहम पट्टी कर रहा

Sun, 28 Jul 2019 05:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कांवरियों के पैर धोते लक्सा थाना के पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में कांवरियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर कांवरिया गंगा जल लेकर काशी पहुंच रहे हैं। तो वहीं वाराणसी पुलिस भी कांवरियों की सेवा जुटी हुई है।
विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए कावरियों का जत्था अब वाराणसी के शिविरों में बढ़ता जा रहा है। वाराणसी के लक्शा थाना इलाके के कांवरिया शिविर में जाकर लक्सा पुलिसकर्मी, थाना प्रभारी अमित मिश्रा कावरियों की सेवा करते नहीं थक रहे हैं। कोई कांवरियों के पैर धो रहा है तो कोई मरहम पट्टी कर रहा है। पुलिस को इस तरह से सेवा करते देख कांवरियों में बेहद खुशी का अहसास हो रहा है।

सावन मास में खाकी वर्दी की ये सेवा भाव देख एक अलग हा छवि बन रही है। पुलिस का ये रवैया देख कांवरियों का कहना है कि पुलिस अपराधियों के लिए सख्त है तो दूसरी तरफ समाज मे अच्छे कार्यो में भी भागीदारी करती नजर आ रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों का कहना है कि कांवरियों को सुरक्षा देना हमारी पहली प्राथमिकता है। साथ ही एक सुखद अनुभव, यादगार यात्रा के क्षण की अनुभूति का अहसास उनके मन मे हमेशा बना रहे, इसकी भी जिम्मेदारी भी वाराणसी पुलिस की बनती है। इस पहल और अहसाह को जागृति के लिए लक्सा पुलिस के सभी लोगों का कांवरिया धन्यवाद दे रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें