अपने क्षेत्र को अवैध गतिविधियों से रखें मुक्त
व्हाटसएप बॉट पर अवैध गतिविधि की सूचना फोटो, वीडियो, ऑडियो मेसेज, टेक्स्ट मेसेज से भेजी जा सकती है। इसे जारी करने का मुख्य कारण क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों की सूचना देने में नागरिकों को अपनी गोपनीयता भंग होने का संकोच, डर न रहे और समाज के लोग क्षेत्र को अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि यदि क्षेत्र में किसी नागरिक को होते हुए दिखाई दें तो उसकी फोटो या वीडियो बनाकर भेज सकते हैं। व्हाट्सएप बॉट पर जो भी सूचनाएं दी जाएंगी, वह सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय और डीआईजी वाराणसी रेंज कार्यालय में प्राप्त होंगी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से सूचनाओं पर आवश्यक कार्रवाई के लिए किसी अधिकारी को व्हाट्सएप से ही सूचना भेजी जाएगी। कार्रवाई के बाद अधिकारी को फोटो, वीडियो और मैसेज द्वारा वापस भेजा जाएगा। हर सूचना पर कार्रवाई के बाद सूचना देने वाले नागरिक को भी व्हाट्सएप बॉट से आप मेसेज चला जाएगा।