फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भीषण आग देख मकान से कूदकर भागे लोग, दुकान भी जलकर खाक; बुझाने में खत्म हो गया दमकल का पानी

Sun, 21 Dec 2025 02:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: आग लगने की सूचना मिलते ही माैके पर गौराबादशाहपुर थान की पुलिस दमकल दस्ते के साथ पहुंच गई थी। आसपास के लोग भी आग बुझाने में जुटे हुए थे। परिवार के लोगों ने कूद और भाग कर अपनी जान बचाई। आग से 35 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मकान में लगी आग को बुझाते दमकल कमी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौराबादशाहपुर कस्बे में रविवार 10:30 बजे हुए एक हादसे में दुकान में आग भड़क उठी। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक आग ने अगल-बगल के दो दुकानों को भी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि दुकान और मकान एक ही भवन में होने के बावजूद भी सब लोग सुरक्षित बाहर भाग गए तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग में लगभग तीन दुकानों का मिलाकर 35 लाख के आसपास का सामान जलकर नष्ट हुआ है।

विज्ञापन


गौराबादशाहपुर निवासी विनोद जायसवाल कि अपने मकान में ही किराना का थोक व्यवसाय है 15 फीट चौड़े तथा 100 फुट लंबे परिसर में उन्होंने पीछे आवास और गोदाम बना रखा था आगे दुकान चलाते थे। अज्ञात कारणों से मकान के पिछले हिस्से में जहां पत्तल इत्यादि स्टोर करके रखा गया था वहां आग लग गई।

परिवार के लोगों ने पहले खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किए, परंतु तब तक आग भंडारण कर कर रखे गए सरसों के तेल, रिफाइंड तेल तथा घी तक पहुंच गई। आग का विकराल रूप देखकर परिवार के लोग पिछले दरवाजे से तथा आगे के लोग आगे से बाहर निकल गए।
विज्ञापन


इसी दौरान आग ने इन्हीं के परिवार के बगल में स्थित दीपू जायसवाल के जनरल स्टोर तथा फैयाज अहमद के रेडीमेड की दुकान को भी चपेट में ले लिया इन दोनों लोगों का भी आगे दुकान तथा पीछे आवास था। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे थे, परंतु आग की विकरलता देखकर किसी की हिम्मत आगे बढ़ाने की नहीं हुई।

विज्ञापन

लपटें देख सहमे लोग

सूचना पर 20 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी और थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जिसने कुछ हद तक आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पानी खत्म हो गया था तब तक जौनपुर से एक और गाड़ी मार्टिनगंज तहसील आजमगढ़ से भी दो गाड़ियां तथा लालगंज तहसील आजमगढ़ से भी फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर आ गई। लगभग दो घंटे के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।

घटना में विनोद जायसवाल का सर्वाधिक नुकसान हुआ है। लगभग दो घंटे तक दुकानें जलती रहीं। सामान के साथ-साथ घर गृहस्थी का भी सारा सामान बिस्तर चारपाई नकदी जेवर इत्यादि जलकर नष्ट हो चुका है।

थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव ने बताया कि मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से स्थिति को संभाला गया। आग कैसे लगी, यह जांच की जा रही है। हालांकि, कोई आग की चपेट में आकर जख्मी नहीं हुआ है। दुकानदारों का सामान जलकर नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें