फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के लाकअप तीन शातिर लुटेरे फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मडियाहूं। स्थानीय कोतवाली के लाकअप में बंद तीन शातिर लुटेरे गुरुवार की रात लाकअप के गेट में लगी हथकड़ी को खोलकर फरार हो गए। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने कोतवाल सुरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक आशुतोष गुप्ता, आरक्षी उमाशंकर पाल को निलंबित कर दिया है। दो होमगार्डों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

गत 4 अगस्त की रात पाली बाजार के पास बाइक सवार बदमाशों ने लाइनबाजार थाना क्षेत्र के बैंकर्स कॉलोनी निवासी दवा व्यवसायी भानु प्रकाश सिंह को असलहे के बल पर आतंकित कर 22 हजार रुपया लूट लिया था। वह मड़ियाहूं से तगादा करके लौट रहे थे। दवा व्यवसायी से छीनाझपटी के दौरान लुटेरों में से एक मोबाइल फोन मौके पर गिर पड़ा था। मोबाइल फोन के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन दिन पूर्व संजय पटेल निवासी पूरा रघुनाथपुर थाना फूलपुर , सलीम शेख सिरौली थाना रामपुर व रुस्तम निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर और उनके साथी सलीम, सन्ने व शाहरुख अली को पुलिस ने हिरासत में लिया था। सभी छह आरोपियों को कोतवाली में रखकर पुलिस पूछताछ की जा रही थी। बुधवार की रात पुलिस ने उनको थाने के लाकअप में बंद कर दिया था। लाकअप में लगे जालीदार दरवाजे की कुंडी ठीक से बंद नहीं होती थी, जिसके चलते सबको हथकड़ी लगाई गई थी। रात में 12 से 3 बजे के होमगार्ड त्रिपुरारी शंकर व रामेश्वर राजभर पहरा दे रहे थे। उनकी ड्यूटी समाप्त होने पर जब 3 से 6 बजे की ड्यूटी के लिए आए गार्ड ने लाकअप में बंद आरोपियों का मिलान करना शुरू किया तो पता चला कि तीन आरोपी फरार हो गए हैं। गार्ड ने की सूचना पर मुंशी उमाशंकर पाल ने जांच की तो पाया कि दरवाजे को बंद करने के लिए लगाई हथकड़ी खुली थी और तीन आरोपी नहीं थे। कोतवाली में अफरातफरी मच गई। पुलिस जीप व बाइक से हाईवे , चौराहों पर खोजबीन करती रही। जब बदमाशों का पता नहीं चला तो अधिकारियों को सूचना दी गई। पूरे दिन मडियाहू पुलिस व अन्य थानों की पुलिस भागती दौड़ती रही। कोई कुछ बताने तैयार नहीं था। पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय व एलआईयू विभाग से भी घटना की जांच कराई। एसपी ने बताया कि जांच के बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने कोतवाल सुरेंद्र सिंह ,उप निरीक्षक आशुतोष गुप्ता ,आरक्षी उमाशंकर पाल को निलंबित कर दिया और दोनो होमगार्डों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें