फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: हवाला कारोबारी प्रतीक गुजराती के करीबियों को तलाश रही पुलिस, संपत्तियों की जांच शुरू; जानें मामला

Tue, 13 Jan 2026 05:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: हवाला कारोबारी प्रतीक गुजराती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कारोबार का सरगना शुभम जायसवाल अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। इस मामले में एसआईटी का भी गठन हुआ है।
विज्ञापन
शुभम जायसवाल, भोला प्रसाद और अमित सिंह टाटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cough Syrup Case: कोडीनयुक्त कफ सिरप की बांग्लादेश में तस्करी और हवाला से नकदी का प्रवाह वाराणसी समेत पूर्वांचल में करने के आरोपी सप्तसागर मंडी के प्रतीक गुजराती के बारे में कमिश्नरेट पुलिस जानकारियां जुटा रही है। प्रतिष्ठानों और संपत्तियों को खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ ने भी हवाला कारोबारी प्रतीक गुजराती के बारे में जानकारियां जुटाई हैं। कफ सिरप के मास्टरमाइंड 75 हजार इनामी शुभम जायसवाल के करीबी प्रतीक ने सराफा और साड़ी कारोबारियों के संपर्क में आकर बड़े पैमाने पर हवाला कारोबार किया है। छह करोड़ हवाला से खपाने की पुष्टि हुई है।

पीडी फार्मा के प्रोपराइटर महमूरगंज निवासी लोकेश अग्रवाल की गिरफ्तारी के दौरान सामने आया कि प्रतीक ने हवाला से छह करोड़ खपाए। सारनाथ पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि बांग्लादेश कफ सिरप की खेप भेजी जाती थी और गोल्ड के रूप में वाराणसी आती थी। रोहनिया और सारनाथ समेत कोतवाली पुलिस को भी प्रतीक गुजराती की तलाश है।

विज्ञापन
Trending Videos

इन आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट है जारी
कोर्ट ने शुभम जायसवाल, खोजवा निवासी दिवेश जायसवाल उर्फ सानू, वाजिदपुर जौनपुर निवासी विकास सिंह, गोलघर निवासी आकाश पाठक, सोनिया निवासी अमित जायसवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। जबकि गायघाट निवासी राहुल यादव ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन

15 नवंबर को दर्ज हुई थी प्राथमिकी
कोतवाली थाने में शुभम जायसवाल समेत 28 आरोपियों के खिलाफ ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचना में एनडीपीएस की धारा बढ़ाई गई। इसके बाद 12 और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। एसआईटी का भी गठन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें