युवती को परिजनों को साैंपा
भिखारीपुर तिराहा से सुंदरपुर मार्ग पर युवती आगे बढ़ी तो लगभग 200 मीटर दूर जाने के बाद उसने 112 नंबर पर और ब्वॉयफ्रेंड को सरेराह 45 हजार रुपये लूटने की सूचना दी। सूचना पाकर भेलूपुर थाने की फोर्स और एडीसीपी काशी जोन के साथ डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल मौके पर पहुंचे।
इस संबंध में एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में ही शक हो गया था कि युवती के साथ लूट नहीं हुई है। इसके बावजूद घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक कराई गई। युवती का बैंक स्टेटमेंट देखा गया। फिर उससे विस्तार से पूछताछ की गई तो युवती अपनी ही बातों में उलझती चली गई।
आखिरी में पता लगा कि दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी में लगे ब्वॉयफ्रेंड को 45 हजार रुपये न देने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी रची थी। युवती के परिजनों को चुनार से बुलाकर उसे उन्हें सौंप दिया गया है। युवती को हिदायत दी गई है कि वह भविष्य में दोबारा ऐसा न करे।
बाएं हाथ के नाखूनों से खरोंची थी दायीं कलाई
लूट की घटना पुलिस को सही लगे, इसके लिए युवती अपने बाएं हाथ के नाखूनों से दाएं हाथ की कलाई सहित अन्य हिस्से पर खरोंची थी। पुलिस के आने पर उसने अपना दायां हाथ दिखाया। कहा कि बदमाश उसका पर्स ऐसे छीने हैं कि उसका दायां हाथ भी खरोंच डाले। पुलिस की नजर जब युवती के बाएं हाथ के नाखूनों पर गई तो खून लगा था। पुलिस ने पूछा कि बाएं हाथ के नाखून में खून कैसे लगा है, इस पर युवती की सिट्टीपिट्टी गुम हो गई।