फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आशनाई के विवाद में गर्ल्स हॉस्टल के केयरटेकर को मारी थी गोली, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

Sun, 22 Nov 2020 03:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के दुर्गाकुंड क्षेत्र की कैवल्यधाम कॉलोनी स्थित गर्ल्स हॉस्टल के केयरटेकर विशाल की हत्या आशनाई के विवाद में की गई थी। यह खुलासा वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को भेलूपुर थाने की पुलिस ने किया।

विज्ञापन

18 नवंबर 2020 को कैवल्यधाम कॉलोनी स्थित गर्ल्स हॉस्टल के केयरटेकर विशाल सिंह बाल्मीकि की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाला सिंधौरा थाना अंतर्गत अमौत चिंतामनपुर निवासी विकास राय उर्फ बाबू और उसका दोस्त भई ओदार निवासी सिद्धार्थ यादव उर्फ डिंपू यादव है।


इसके बाद एसआई प्रकाश सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय की टीम ने शनिवार की देर रात दोनों के घर पर छापा मार कर गिरफ्तार किया तो वारदात की गुत्थी परत दर परत सुलझती गई। विकास ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड पहले विशाल के ही हॉस्टल में रहती थी। इस बीच वह विशाल के करीब आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड लंका क्षेत्र में रहने लगी तब भी वह विशाल के ही करीब थी। इसके साथ ही विशाल उसके बारे में उसकी गर्लफ्रेंड से भी ऊटपटांग बोलता था। इससे नाराज विकास ने सौरभ के साथ कैवल्यधाम कॉलोनी जाकर विशाल को गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात में प्रयुक्त असलहा और बाइक बरामद कर ली गई है।

विकास को असलहा मुहैया कराने वाले और उसका सहयोग करने वाले अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय की टीम को 25 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस टीम को 50 हजार के पुरस्कार से पुरस्कृत करने के लिए आईजी रेंज को संस्तुति की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें