फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस पुलिस की सतर्कता से बची एक जान

Wed, 14 Feb 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी 100
विज्ञापन
बनारस पुलिस की मुस्तैदी से बीती रात एक जान बच गई। पुलिस की सतर्कता से एक घर टूटने से बच गया। मंगलवार की रात एक विवाहिता राजघाट स्थित मालवीय पुल से कूद कर आत्महत्या करने जा रही थी। इसी दौरान पुलिस पिकेट की उस पर नजर पड़ी।
विज्ञापन


पिकेट पर मौजूद सिपाही वीरेन्द्र तिवारी और अश्वनी सिंह ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता को पकड़ लिया। जिससे एक जान जाने से बच गई। पुलिस की पूछताछ में गंगा नगर कालोनी की विवाहिता ने बताया कि पति आए दिन घर में झगड़ा करता है।

मंगलवार की रात में भी उसने झगड़ा करने के बाद मारापीटा। इस बात से नाराज होकर वह आत्महत्या करने पुल पर आई थी। पुलिस ने विवाहिता को समझाबुझाकर परिवारीजनों के साथ वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें