पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को शहर की सुगम यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अंधरापुल से मरी माई तिराहा, सिगरा चौराहा, रथयात्रा, गुरुबाग, लंका और रविदास गेट, मालवीय चौराहा व बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर तिराहे तक पैदल गश्त की।
इस बीच 209 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया और 19 लोगों पर थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई। गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट वाहनों और गलत बारकोड व रूट पर संचालित ई-रिक्शा/ऑटो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि अभियान के तहत 974 वाहनों का चालान, 15 वाहन सीज, 58 बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई, 45 ई-रिक्शा व ऑटो सीज व 404 के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। एक जनवरी से अब तक गुमशुदा 30 व्यक्तियों को बरामद किया गया।