बलिया जिले की सुखपुरा थाने की पुलिस ने सोमवार की रात सुखपुरा-गड़वार मार्ग पर भोजपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर ट्रक पर लदी 550 पेटी अरुणाचल प्रदेश निर्मित शराब बरामद की। इसके साथ ही चालक को गिरफ्तार भी कर लिया।
ट्रक चालक उस्मान खान पुत्र मुस्ताक खान, फरीदनगर निवासी थाना भोजपुर (गाजियाबाद) ट्रक पर सेब में छुपा कर 550 पेटी अरुणाचल प्रदेश निर्मित क्रेजी रोमियो शराब लेकर बैरिया की तरफ जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, एसआई सरफराज खान और बीपी पांडेय ने अपने सहयोगी आरक्षीगणों के साथ घेराबंदी कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
तलाशी लेने पर ट्रक में सेब के अंदर 180 एमएल की 24400 सीसी शराब 550 पेटियों में छुपा कर रखा गया था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को भी सीज कर दिया। बरामद शराब की बाजार में कीमत 26 लाख 40 हजार रूपये बताई जा रही है।