रेस्टोरेंट के प्रबंधक महेंद्र सिंह के अनुसार बुधवार की रात में कुछ युवक बंद हो चुके प्रतिष्ठान को खुलवाने की जिद करने लगे। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद रात में मुंह बांधे 12 से 15 की संख्या में आए युवकों ने रेस्टोरेंट पर पथराव किया।
सिगरा चौराहे से 50 मीटर की दूरी पर स्थित रेस्टोरेंट के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। सीसी कैमरे में यह पूरा वारदात कैद है। प्रबंधक महेंद्र सिंह की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वहीं, घटना के संबंध में तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सिगरा पुलिस के अनुसार तोड़फोड़ करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।