फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पुलिस ने पांच को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थानाक्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी चार लोगों और मलयेशिया रह रहे गांव के एक व्यक्ति को पुलिस ने भूमि विवाद में हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जमालपुर गांव के कई लोग मलयेशिया में रहते हैं। इसमें से कई ने वहां की नागरिकता ले ली है। ऐसे लोगों में इश्तियाक अहमद भी शामिल है। इश्तियाक का अक्सर जमालपुर आना-जाना लगा रहता है। चार-पांच दिन से इश्तियाक जमालपुर आया है। दो दिनों पूर्व इश्तियाक के साथ ही गांव के हुरेरा व अब्दुल खैर को पुलिस ने उठा लिया। इन्हें पहले फूलपुर कोतवाली ले जाया गया। वहां से सोमवार को फूलपुर कोतवाली पुलिस ने गंभीरपुर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद गंभीरपुर पुलिस ने गांव के अंसार व असहद को भी उठा लिया। सोमवार की देर रात तक पुलिस इससे इन्कार करती रही। हालांकि मंगलवार को एसओ गंभीरपुर विजय प्रकाश मौर्या ने बताया कि भूमि विवाद में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें