फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: फेसबुक पर प्यार का मामला-----फेसबुकिया प्यार में पड़ी छात्रा बनारस से पहुंची झारखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक से जैतपुरा क्षेत्र की एक छात्रा को प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह अपने प्रेमी के साथ झारखंड के साहिबगंज चली गई। छात्रा की मोबाइल का लोकेशन सर्विलांस के माध्यम से पता लगाया गया। जिसकी मदद से पुलिस और परिजन उसके पास पहुंचे।
विज्ञापन

जैतपुरा क्षेत्र की छात्रा बीते 10 फरवरी को घर से मैदागिन स्थित कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा तो परिजनों ने कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस सर्विलांस की मदद से उसके परिजनों के साथ झारखंड के साहिबगंज पहुंची। वहीं से छात्रा को प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि चार साल पहले छात्रा की दोस्ती साहिबगंज निवासी एक युवक से फेसबुक पर हुई थी। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी और वह एक-दूसरे से प्यार करने लगे। 10 फरवरी को युवक बनारस आया और दोनों ट्रेन से साहिबगंज चले गए। पुलिस के सामने युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज करने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस छात्रा को बनारस ले आई है। अदालत के आदेश के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें