फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले दिन ही उड़ी निर्देशों की धज्जियां, काशी विश्वनाथ के दरबार में महिलाओं से दुर्व्यवहार

Sun, 29 Jul 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओं को धकेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन के पहले दिन ही काशी विश्वनाथ के दरबार में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, मंदिर के मुख्य अर्चक को पीएसी के जवानों ने पीटा। 
विज्ञापन


सावन में काशी आने वाले श्रद्धालुओ के साथ मित्रवत व्यवहार रखने, संयम बरतने के सूबे के मुख्यमंत्री, डीजीपी और प्रमुख सचिव का आदेश सावन के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर के छत्ताद्वार गेट पर दम तोड़ता नजर आया। लाइन से अलग खड़ी कुछ महिलाओं को छत्ताद्वार के कमांडों ने वहां मौजूद पुरुष पुलिसकर्मियों की सहायता से जबरदस्ती पकड़ कर ढकेला और उन्हें कुछ दूर तक दौड़ाया भी।

इससे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक श्रीकांत मिश्रा मंदिर परिसर में पीएसी के जवानों ने पीट दिया। यह खबर फैलते ही सनसनी मच गई। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो वाराणसी प्रशासन में हड़कंप में मच गया। फिलहाल इस मामले को लेकर पंचायत जारी है।
विज्ञापन


सावन के पहले दिन ही मुख्यमंत्री के निर्देशों की इस तरह धज्जियां उड़ने पर कयासों का बाजार गरम है। चाय की अड़ी से लेकर चौक चौराहों पर पुलिस के बर्ताव पर चर्चा हो रही है। काशी विश्वनाथ मंदिर में पूर्व में भगदड़ के दौरान हुए हादसों के बावजूद इस तरह की लापरवाही से बड़ी घटना घट सकती थी।

बिना महिला पुलिसकर्मी के नियम को ताक पर रखते हुए सुरक्षा में लगे कमांडो और पुलिसकर्मियों ने ना सिर्फ महिलाओं को ढकेला बल्कि उनका हाथ पकड़-पकड़ के लाईन में से बहार निकाला और दूर तक झटक दिया।

बाबा दरबार में महिलाओं से दुर्व्यवहार करने पर कुछ लोगों ने आपत्ति भी दर्ज की। सावन के पहले दिन ऐसा बर्ताव वाराणसी पुलिस के सभी दावों की पोल खोलता नज़र आया। अब इंतजार है पुलिस के बड़े अधिकारियों का कि कब वो इस बात का संज्ञान लेते हैं। 
 

सावन में इलाहाबाद से काशी तक हेलीकाप्टर से निगरानी

सावन मेले में किसी तरह की आशंका से निपटने के लिए प्रशासन से लेकर शासन तक संजीदा हैं। कांवरियों की सुरक्षा के लिए इलाहाबाद से वाराणसी तक हेलीकाप्टर से निगरानी की जाएगी। स्थानीय पुलिस की मांग पर शासन ने कांवर मेले में पांच अगस्त से इलाहाबाद से लेकर काशी के मार्ग पर राजकीय हेलीकाप्टर तैनात करेगा।

कांवर यात्रा के दौरान शासन की ओर से पांच अगस्त से नौ अगस्त, 12, 13 अगस्त और 19 और 20 अगस्त को राजकीय हेलीकाप्टर इलाहाबाद से वाराणसी तक कांवरियों की सुरक्षा में तैनात रहेगा। स्थानीय पुलिस की मांग पर गृह विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है। कांवर मार्ग पर किसी भी आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट है।

सावन के मद्देनजर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अतुल निगम ने शुक्रवार को मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर सहित सभी प्रमुख शिवालयों के आस पास बिजली से जुड़े सभी कार्य पूरे करा लिए जाए।

खंभों पर लगे जर्जर तारों को बदलने, लूज तारों को कसने और अर्थिगिं काम पूरे कराएं। जहां जरूरी हो वहां डेंजर बोर्ड लगवाएं। ट्रांसफार्मरों के आस पास साफ सफाई सुनिश्चित कराएं। 

एलईडी स्क्रीन से होगा सीधा प्रसारण

- फोटो : अमर उजाला
देवाधिदेव बाबा विश्वनाथ को अतिशय प्रिय सावन मास का शुभारंभ शनिवार से होगा। सावन माह में कुल चार सोमवार मिलेंगे। पहला सोमवार 30 जुलाई को पड़ेगा। सावन के प्रत्येक सोमवार को भक्तों की सुविधा के लिए दो कतारें लगाई जाएंगी। एक कतार गोदौलिया, दशाश्वमेध, बांसफाटक होते हुए ज्ञानवापी छत्ताद्वार होते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगी तो दूसरी मैदागिन चौक, बुलानाला होते हुए ज्ञानवापी छत्ताद्वार होते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगी।

मंदिर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया की गेट नंबर 4 छत्ताद्वार पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। जिसमें बाबा के दर्शन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। बैरिकेडिंग में कतारबद्ध भक्त एलईडी स्क्रीन पर दर्शन करते हुए मंदिर प्रांगण में प्रवेश करेंगे।

मुख्यकार्यपालक ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को दिव्यांग व वृद्ध भक्तों को गेट नंबर एक ढुंढिराज गणेश पॉइंट से प्रवेश दिया जाएगा। बाकी सामान्य दिनों में दिव्यांग भक्तों को गेट नंबर तीन नीलकंठ द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। बैरिकेडिंग के अंदर भक्तों की सुविधा हेतु गोदौलिया से ज्ञानवापी व चौक से ज्ञानवापी तक रेड कार्पेट बिछेगा। इसके साथ ही मंदिर के समीप व इर्द-गिर्द चौराहों पर शिवभक्तों के स्वागत हेतु बैनर भी लगवाए जाएंगे। 

सावन के प्रत्येक सोमवार को काशी विश्वनाथ के होने वाले संध्या भोग आरती में विशेष शृंगार कि या जाता है। जिसके तहत प्रथम सोमवार को गर्भगृह में काशी विश्वनाथ शिव स्वरूप में दर्शन देंगे। दूसरे सोमवार को शंकर-पार्वती की रजत प्रतिमा के दर्शन ,तीसरे सोमवार पर भगवान शिव अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में और चौथे सोमवार को बाबा का रुद्राक्ष शृंगार होगा।

शिव की पंचबदन प्रतिमा दर्शन के लिए रखी जाएगी। इस अवसर पर गर्भगृह से मुख्य मंडप तक सभी स्तंभों को भी रुद्राक्ष से सजाया जाएगा। इसके साथ ही सावन पूर्णिमा पर भगवान विश्वनाथ परिवार संग झूला पर दर्शन देंगे।
 
विज्ञापन

26 अगस्त तक एनएच-2 की बायीं लेन पर वाहनों का आवागमन बंद

- फोटो : amar ujala
 सावन मेले के मद्देनजर शनिवार से 26 अगस्त तक कांवरियों के लिए इलाहाबाद से वाराणसी के बीच एनएच-2 की बायीं लेन आरक्षित रहेगी। इस दौरान रोडवेज की बसें और छोटे चार पहिया वाहन इलाहाबाद-वाराणसी राजमार्ग की दायीं लेन से चल सकेंगे।

एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने शुक्रवार को बताया कि इलाहाबाद से वाराणसी की तरफ  आने वाले बड़े वाहन फतेहपुर से डायवर्ट करके डलमऊ, मुंशीगंज, सलोन, प्रतापगढ़, मछलीशहर, जौनपुर के सिपाह चौराहा, केराकत, चंदवक, औड़िहार, सैदपुर, सकलडीहा, अलीनगर से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। इसी तरह वाराणसी से इलाहाबाद की तरफ  जाने वाले बड़े वाहनों को अलीनगर पर रोक कर अलीनगर से डायवर्ट करके सकलडीहा, सैदपुर, औड़िहार, चंदवक, केराकत, जौनपुर सिपाह के चौराहा, मछलीशहर, प्रतापगढ़, सलोन, मुंशीगंज, डलमऊ से फतेहपुर होते हुए जाएंगे।
----------
जनपदीय स्तर पर यातायात डायवर्जन हेतु मुख्य मार्ग
  औराई चौराहा की ओर से आने वाले वाहनों में से जिनको जौनपुर, लखनऊ की तरफ  जाना है उनको कछवा रोड से डायवर्ट कर कपसेठी, बड़ागांव बाबतपुर होते हुए भेजा जाएगा।
- चंदवक एवं चोलापुर के बीच आने वाले वाहनों मेें से जिन्हें जौनपुर, लखनऊ एवं इलाहाबाद की तरफ  जाना है, उन्हें वापस चंदवक चौराहे की तरफ  मोड़ दिया जाएगा।
- गाजीपुर से आने वाले जिन वाहनों को जौनपुर, लखनऊ और इलाहाबाद जाना होगा उन्हें मुनारी कटहलगंज से मोहांव चैराहा से दाहिने से मोड़ कर बाबतपुर की तरफ  भेज दिया जाएगा।
- इलाहाबाद, मिर्जापुर की तरफ  से वाराणसी शहर क्षेत्र में आने वाली रोडवेज / निजी बसों को मोहनसराय से गंगापुर होकर अकेलवा होते हुए चांदपुर चौराहा पहुंचाया जाएगा। इसी प्रकार शहर क्षेत्र से बाहर जाने वाले वाहनों का संचालन चांदपुर चौराहा से कपसेठी, भदोही, औराई / कछवा रोड होकर होगा।
- सोनभद्र तथा चंदौली की तरफ  से वाराणसी शहर क्षेत्र में आने वाले रोडवेज / निजी बसों को मोहनसराय से गंगापुर होकर अकेलवा होते हुए चांदपुर चौराहा भेजा जाएगा। इसी प्रकार शहर क्षेत्र से बाहर जाने वाले वाहनों का संचालन चांदपुर चैराहा से कपसेठी, भदोही, औराई / कछवा रोड होकर होगा।
- गाजीपुर, आजमगढ़ की तरफ  से आने वाली बसें पूर्व की भांति संचालित होगीं।  
- कांवरियों से संबधिंत वाहनों पर भी उक्त डायवर्जन एवं प्रतिबंध लागू होंगे। सिर्फ  पैदल चलने वाले या ठेला, ट्राली लेकर चलने वाले कांवरियों को उक्त प्रतिबंध से छूट होगी।
- इलाहाबाद से वाराणसी आने वाले हल्के सवारी वाहन दायीं लेन पर चलते हुए कछवा रोड, राजातालाब, मोहनसराय बाईपास से डाफी या अमरा अखरी चौराहा से नीचे उतर कर नगर क्षेत्र में प्रवेश करेगें और इसी प्रकार वापस जाएंगे।
- यह डायवर्जन व्यवस्था श्रावण मास में पड़ने वाले प्रत्येक रविवार की सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें