फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार यूपी 100 ने शिक्षक को कुचला, फिर दुकान में मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

Sun, 26 Nov 2017 05:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मृतक की पुत्री को सांत्वना देतीं एसडीएम ईशा दुहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस में कपसेठी बाजार में शनिवार सुबह तेज गति से आ रही यूपी 100 की पीआरवी ने साइकिल सवार टीचर को कुचल दिया। इसके बाद अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी।
विज्ञापन


हादसे में टीचर गजराज (50) की मौके पर मौत हो गई जबकि पीआरवी में मौजूद हेड कांस्टेबल श्रीकृष्ण तिवारी, सिपाही नवनीत मिश्रा और चालक लालवचन घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

कपसेठी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी संविदा शिक्षक गजराज यादव अपने घर से साइकिल से भदोही स्थित सरबतखानी इंटर कॉलेज पढ़ाने के लिए निकले थे। सुबह लगभग 8:30 बजे कपसेठी क्षेत्र की पीआरवी तेज गति से थाने की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान पीआरवी ने गजराज की साइकिल में टक्कर मारी और बैजनाथ गिरि की दुकान में जा घुसी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगाते हुए मांग की कि कपसेठी बाजार में डिवाइडर और ब्रेकर बनवाने के साथ ही गजराज के परिवारीजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।

लगभग ढाई घंटे बाद एसडीएम राजातालाब ईशा दुहन के आश्वासन पर ग्रामीण माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, गजराज की मौत के बाद उनकी पत्नी गायत्री, दो बेटों और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था।

एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि सौ नंबर पर हत्या की सूचना आई थी। इस सूचना पर पीआरवी लेकर पुलिसकर्मी निकले थे। दुर्भाग्यवश रास्ते में हादसा हो गया। कपसेठी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पीआरवी को कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें