फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू ट्रामा सेंटर में गड़बड़ी: बाहर से मशीन मंगाने के मामले में नहीं शुरू हुई जांच, सीसीटीवी से खुलेंगे राज

Mon, 11 Dec 2023 05:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ट्रॉमा सेंटर में लगे सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर ऐसा करने वालों की पहचान करने की तैयारी चल रही है। ट्रॉमा सेंटर में बिना किसी खर्च के मशीनें इलाज में लगाई जाती हैं।
विज्ञापन
बीएचयू ट्रामा सेंटर - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों से बाहर से जांच के लिए मंगाई गई मशीन मामले में दस दिन बाद भी जांच शुरू नहीं हो सकी है। ट्रॉमा सेंटर प्रशासन ने पुलिस को जो कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था, उसपर भी कुछ नहीं हो पाया है। जबकि मरीजों के पास से 70 हजार से लेकर पौने दो लाख की खरीदारी का मेडिकल स्टोर का बिल भी मिल चुका है।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज
ट्रॉमा सेंटर में लगे सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर ऐसा करने वालों की पहचान करने की तैयारी चल रही है। ट्रॉमा सेंटर में बिना किसी खर्च के मशीनें इलाज में लगाई जाती हैं। इसके बाद भी यहां भर्ती दो मरीजों से बाहर से मशीनें मंगवा ली गई। 30 नवंबर को ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने वार्ड में निरीक्षण के दौरान ऐसी एक मशीन को मरीज के बेड के पास से पकड़ा और जब्त करा लिया। ट्रॉमा सेंटर के डिप्टी एमएस ने लंका थाना प्रभारी को पत्र लिखकर मशीन को अपने कब्जे में लेते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

जांच कमेटी गठित करने की तैयारी
ट्रॉमा सेंटर में मशीन मंगवाए जाने की शिकायत आईएमएस निदेशक कार्यालय तक भी पहुंच गई है। आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जांच की बात भी कही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही संस्थान स्तर पर एक कमेटी का गठन कर मामले की जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें