फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंदिर में महिला के गले से सोने की चेन चोरी, पुलिस ने की पड़ताल; इस कारण मिली असफलता

Thu, 11 Apr 2024 07:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: मंदिर में हुई इस दुर्घटना को लेकर वहां के भक्तों में रोष है। सीसीटीवी का खराब होना भी लापरवाही को बयां कर रहा है। बावजूद इसके पुलिस अपने स्तर से मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी खंगलवाया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थानांतर्गत नईबस्ती स्थित मां काली मंदिर के पास सुबह करीब आठ बजे दर्शन करने आई पहड़िया चौराहा निवासी बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। भीड़ का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नवरात्रि में मां काली का दर्शन करने हार्डवेयर के दुकानदार संतोष की माता माया सुबह मंदिर पहुंची थीं। मंदिर में वह हाथ जोड़कर खड़ी थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उनके गले से चेन निकाल ली। दर्शन के बाद माया का जब गले पर हाथ गया तो वह चिल्लाने लगीं। 
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर चौकी प्रभारी प्रदीप यादव व महिला पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी खंगलवाया लेकिन वह खराब मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें