फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक बोरी में बेहोशी हालत में रहा मासूम, होश आने पर बोला- पापा ने पटक कर फेंक दिया मुझे

Wed, 14 Aug 2019 07:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेकर राम ना बिगड़हिएं, ओकर केहू ना बिगाड़ीजी, निरगुण गायक भरत शर्मा का गीत बुधवार को आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के झीसूपुर गांव में चरितार्थ हुआ। जहां एक निष्ठुर पिता ने दो साल के बेटे का रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया, बेटा बेहोश हो गया तो उसे मृत समझकर बोरे में भरकर फेंक दिया।

विज्ञापन


बुधवार को गांव वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सघन इलाज के बाद बालक को होश आया तो उसने डरे सहमे यह बात बताई। पुलिस आसपास के जिलों की पुलिस के जरिए बालक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

ये भी पढ़ें : मंदिर के सामने मछली के बर्तन नल पर धोने को मना किया, तो भतीजे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया हिमेंद्र सिंह के मुताबिक बालक की उम्र करीब दो वर्ष के आसपास होगी। बुधवार को डायल 100 की पुलिस को सूचना मिली कि अतरौलिया थाने के झीसूपुर गांव में एक टाट के बोरे में भरी बालक की लाश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर बोरा खोला तो भीतर बच्चा बेहोश पड़ा हुआ था। उसके गले में रस्सी और और सिर में पीछे की तरफ चोट के निशान थे।

Trending Videos

चिकित्सकों के अनुसार बालक तीन से चार दिनों तक बोरे में बेहोशी हाल में रहा। ऐसे में उसके सिर में लगी चोट में कीड़े पड़ गए थे। बालक के जिंदा होने पर पुलिसवालों ने तत्काल उसे सीएचसी अतरौलिया में दाखिल किया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मामला संज्ञान में आने पर एसपी त्रिवेणी सिंह ने तत्काल सीओ सिटी इलामारन को मौके पर भेजा। तब तक इलाज के दौरान बच्चे को होश आ चुका था। सीओ के पूछने पर बच्चा पहले से भयभीत दिखा। प्यार से पूछने पर उसने अपना नाम आदि या आदिल बता रहा है।

ये भी पढ़ें : यूपी : 69वां जन्मदिन यहां मना सकते हैं पीएम मोदी, परियोजनाओं के लोकार्पण से दे सकते हैं रिटर्न गिफ्ट
विज्ञापन

बालक के मुंह से निकलने शब्द के जरिए पुलिस आदि या आदिल नाम होने का अनुमान लगा रही है। पूछने पर बालक ने बताया कि उसके पापा ने जमीन पर पटक दिया और बोरे में भरकर फेंक दिया। दो साल के बेटे को उसके पिता सहित अन्य परिवार के लोगों ने किस लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया। बालक कौन है। कहां का रहने वाला है। इन सभी बातों का पता लगाया जा रहा। 

ये भी पढ़ें : पत्रकार के साथ बदसलूकी करने वाले प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह पर एफआईआर दर्ज

एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती बच्चे की हालत में सुधार हो रहा। उसकी पहचान के लिए जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी मदद ली जा रही। शिनाख्त होने के बाद ही सच का पता चल सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें