वाराणसी में काशी चाट भंडार के मालिक समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मालिक गोलू उर्फ किरारी और उसके छोटे भाई पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में काशी चाट भंडार के पास वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। जंगमबाड़ी निवासी संजय बजाज ने काशी चाट भंडार के मालिक गोलू उर्फ किरारी और उसके छोटे भाई पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया और थाने में तहरीर दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
संजय बजाज के अनुसार, वह सात सितंबर की शाम करीब 8:30 बजे काशी चाट के पास स्थित पान की दुकान पर गए थे। इसी दौरान कुछ लोग बाइक से पहुंचे और वहां वाहन खड़ा करने लगे। संजय ने वाहन किनारे लगाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर गोलू उर्फ किरारी और उसके छोटे भाई ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान कथित तौर पर कहा गया कि गदौलिया आना आपका बंद कर दूंगा। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।