फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जन्मदिन पार्टी में मारपीट करने वालों के खिलाफ FIR, आर्केस्ट्रा के मंच पर डांस को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 16 May 2024 06:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में जन्मदिन की पार्टी के दौरान आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़कर डांस करने को लेकर विवाद के बाद मारपीट करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने मंच से उतारे जाने पर मारपीट की थी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के कछवां रोड मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव में एक सप्ताह पूर्व गांव के रहने वाले अमित कुमार ने अपनी पुत्री के जन्मदिन के अवसर पर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने गांव में आर्केस्ट्रा पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के दौरान गांव के दो युवक आर्केस्ट्रा मंच पर चढ़कर डांसर के साथ नाचने लगे। इस पर अमित कुमार के भाई मनीष ने विरोध करते हुए युवकों को आर्केस्ट्रा मंच से नीचे उतार दिया।

विज्ञापन


इस बात से नाराज होकर लाठी डंडा लेकर युवक मौके पर पहुंचे और मारपीट करने लगे, जिसमें अमित कुमार और उसके मनीष घायल हो गए। इस मामले में अमित कुमार की तहरीर पर एक सप्ताह बाद गुरुवार को मिर्जामुराद पुलिस ने ठटरा के विनोद केसरी एवं विक्की केसरी के खिलाफ मारपीट और गाली- गलौज व धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज किया। 

ग्रामीणों का कहना है कि यह दोनों भाई अंडरपास के नीचे ठेला लगाते हैं। आए दिन ग्राहकों के साथ गाली- गलौज और मारपीट करते हैं। उनकी शिकायतें पुलिस चौकी पर आए दिन आती रहती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें