फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पहलवान लस्सी के मालिक सहित चार के खिलाफ एफआईआर, बिना नंबर के वाहन सीज

Wed, 21 Jan 2026 02:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिक्रमण पर पहलवान लस्सी के मालिक सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके साथ ही बिना नंबर के मिले वाहनों को सीज किया गया। 
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को सुगम यातायात के लिए रथयात्रा, गुरुबाग, भेलूपुर चौराहा, रविंद्रपुरी रोड, लंका रविदास गेट, मालवीय चौराहे का निरीक्षण किया। रविदास गेट के पास यातायात व्यवस्था बाधित करने पर पहलवान लस्सी के मालिक और गुरुबाग क्षेत्र के तीन दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


सड़क पर उतरे पुलिस आयुक्त ने खुद ही बिना नंबर प्लेट के वाहनों की जांच की। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं है। रविदास गेट के पास पहलवान लस्सी वाले की बिना नंबर प्लेट के वाहनों को भी सीज कराया गया। 

इसे भी पढ़ें; UP News: 12 दिन का था बेटा, बुखार से हो गया दिव्यांग... 12 साल से झेल रहा दर्द; आपबीती सुना फफक पड़ी मां
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुबाग क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण करने के आरोप में हर्ष सिंह, कृष्ण गुप्ता, कमलेश प्रसाद बारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें