फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harishchandra Ghat: सात महीने में तैयार होगा हरिश्चंद्र घाट, अधिकारियों ने कहा- जनसुविधाओं पर रहेगा जोर

Wed, 21 Jan 2026 02:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में हरिश्चंद्र घाट का सुंदरीकरण का काम चल रहा है। इस बीच अधिकारियों ने निरीक्षण कर मौका मुआयना किया। कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
हरिश्चंद्र घाट का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में हरिश्चंद्र घाट को सात महीने में तैयार कर दिया जाएगा। इस काम को देखने के लिए जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन के कृपाशंकर पांडेय, एडीफिस के आर्किटेक्ट रवि सारंगन और ब्रिजटेक इंफ्रा विजन के डायरेक्टर बृजेश तिवारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर जनसुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दिया। कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर खर्च बढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ को ध्यान में रखकर मजबूत निर्माण कराया जा रहा है ताकि आने वाले दिनों में यहां पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो। शव लेकर आने वाले को दिक्कत न हो। इस पर पूरा जोर दिया जा रहा है। हरिश्चंद्र घाट पर सात प्लेटफॉर्म का निर्माण होगा। यहां 13,250 वर्ग फीट क्षेत्र में निर्माण होगा। सड़क मार्ग से 1.8 मीटर ऊपर शवदाह स्थल होंगे। 

कवर्ड एरिया में शव जलेंगे। मणिकर्णिका घाट पर 32 शवों के प्लेटफार्म बनेंगे। भू-तल का कुल क्षेत्रफल 29,350 वर्ग फीट और प्रथम तल का कुल क्षेत्रफल 20,200 वर्ग फीट है। दाह संस्कार का क्षेत्रफल 12,250 वर्ग फीट है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिकर्णिका व हरिश्चंद्र घाट के पुनर्विकास का शिलान्यास 7 जुलाई, 2023 को किया था। इसके बाद से इस घाट को नव्य और भव्य बनाने की दिशा में कार्य शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें