उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मंगलवार को पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश ढेर हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। इनामी बदमाश एक दिन पहले दरोगा का रिवाल्वर लेकर भाग गया था। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया और एसओ के बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 8
बदमाश छन्नू सोनकर
- फोटो : अमर उजाला
जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बजहा में मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों मे मुठभेड़ हो गई। एसपी अजय कुमार साहनी के मुताबिक एनकाउंटर में मारा गया बदमाश छन्नू सोनकर (35) पुत्र कुंजू शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मुहल्ले का निवासी था। जबकि फरार हुआ उसका साथी संदीप पासी पुत्र स्व. लालता जहानागंज थाना क्षेत्र के बारी मैनूद्दीनपुर गांव का निवासी है।
विज्ञापन
3 of 8
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि सोमवार की रात साढ़े आठ बजे डायल 100 कंट्रोल रुम में फोन कर एक महिला ने जहानागंज थाना क्षेत्र के परदेशी मोड़ पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों द्वारा लूट का प्रयास होने की सूचना मिली। इस दौरान एसओ जहानागंज अंगद तिवारी चेकिंग करने लगे। चेकिंग के लिए बाइक से निकले दरोगा रमेश पटेल को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह ट्रस्ट के पास सड़क के किनारे घायल पड़ा एक युवक दिखाई दिया।
4 of 8
पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
घना कोहरा और ठंड होने की वजह से दरोगा रमेश उसे अपनी बाइक पर लेकर सीएचसी जहानागंज में भर्ती कराने जा रहे थे। बाइक के पीछे बैठते ही युवक दरोगा का रिवाल्वर छीन लिया और उसे धक्का देकर फरार हो गया। सरकारी रिवाल्वर छीनकर भागने की सूचना के बाद पुलिस को सघन तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
5 of 8
पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह सीओ सदर मो. अकमल खां चर्च चौराहे पर मौजूद थे। तभी बाइक लूट कर मुबारकपुर की तरफ बदमाशों के भागने की सूचना मिली, तो सीओ सदर के अलावा एसओ सिधारी, जहानागंज और मुबारकपुर घेराबंदी कर लिए। साढ़े आठ बजे जहानागंज थाने के बजहा पुल के पास पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। घिरा देख बाइक के पीछे बैठा बदमाश फायर किया।
विज्ञापन
6 of 8
pistol
- फोटो : अमर उजाला
गोली एसओ मुबारकपुर की जीप में लगी और शीशा टूट गया। दूसरी गोली एसओ जहानागंज अंगद तिवारी के बुलेट प्रुफ जैकेट में फंस गई। जबकि तीसरी गोली जहानागंज थाने के सिपाही सुभाष के हाथ में लग गई। सिपाही का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा घना कोहरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
7 of 8
bike
- फोटो : अमर उजाला
उसके पास से दरोगा का सरकारी रिवाल्वर, लूट की बाइक, मोबाइल और एक बैग बरामद हुआ। जिसमें कृषि उत्पादन मंडी समिति का तीन रजिस्टर है। छन्नू के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक लूट, हत्या और हत्या के प्रयास के मुकदमे थे। जबकि संदीप के ऊपर भी इतने ही मुकदमे दर्ज है। छन्नू के ऊपर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।
मुठभेड़ में ढेर हुआ छन्नू सोनकर के पास से बरामद हुई बाइक के कागजात की जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि वह शहर के तकिया मुहल्ला निवासी फैजल अहमद की बाइक है। जबकि डीएल फैसल के भाई नेहाल के नाम का है। पुलिस के मुताबिक फैजल और नेहाल मंगलवार की सुबह कहीं जा रहे थे। जिसे सिधारी हाइडील के पास से छन्नू अपने मित्र संदीप के साथ मिलकर लूट ली थी।