फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 15 हजार का ईनामी ढेर, साथी फरार

Fri, 15 Sep 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामगंज बाजार में गुरुवार की दोपहर पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश रामजी पासी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया जबकि दूसरा बदमाश राकेश पासी एक राहगीर की बाइक छीनकर भाग निकला।
विज्ञापन


बदमाशों की गोली से क्राइम ब्रांच का एक सिपाही भी घायल हो गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से एक पिस्टल और बाइक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक फरार बदमाश राकेश पासी ने ही 19 जुलाई को हुई मुठभेड़ में एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह को गोली मारी थी।   

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक मेंहनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला रामजी पासी और राकेश पासी गोरखपुर जेल में निरुद्ध श्यामबाबू पासी गिरोह से जुडे़ हैं। यह दोनों अपने गिरोह को मजबूत करने के लिए रुपये इकट्ठा करने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व मंगलवार को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई की बाजार में महिला से 40 हजार रुपये की छिनैती हुई थी। इसे लेकर पुलिस बदमाशों पर नजर रखे हुई थी। गुरुवार को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित श्रीरामगंज बाजार में अमिलिया मोड़ पर घेरेबंदी की।

मेंहनगर-अमिलिया मुख्य मार्ग से एक बाइक पर सवार दो लोग आते हुए दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो एक बदमाश ने फायर कर दिया। गोली क्राइम ब्रांच के सिपाही रिजवान के पेट में लग गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रामजी पासी को दो गोली लगी जबकि राकेश पासी बाइक से कूदकर भागा। एक राहगीर को रोककर उसे मारा और बाइक लेकर लालगंज बाजार की ओर भाग निकला।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी अजय कुमार साहनी, एसपी ग्रामीण, एसओ गंभीरपुर, देवगांव, बरदह, तरवां आदि थाने की पुलिस पहुंच गई और बदमाश को पकड़ने के लिए आसपास के गांव में कांबिंग कराई। लेकिन वह नहीं पकड़ा जा सका।

पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और एक बाइक बरामद की है। फरार राकेश पासी 19 जुलाई की रात शहर के बाईपास पर हुए मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाते हुए भाग निकला था,  जबकि उसक ा साथी सागर पुलिस की गोली से घायल हो गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें