फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 'सबूत' की तलाश में पुलिस ने कराई खोदाई, पत्नी ने पति की हत्या कर शव को गायब करने का लगाया था आरोप

Wed, 29 Mar 2023 11:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शव की बरामदगी के लिए बुधवार को पुलिस ने वाराणसी के चौबेपुर गांव में एक टॉवर के पास जेसीबी से खोदाई कराई। इस दौरान हड्डी के 10 टुकड़े मिले। मिले अवशेषों को पुलिस ने सील कराकर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा।
विज्ञापन
सबूत की तलाश में पुलिस ने कराई खोदाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शव की बरामदगी के लिए बुधवार को पुलिस ने वाराणसी के चौबेपुर गांव में एक टॉवर के पास जेसीबी से खोदाई कराई। इस दौरान हड्डी के 10 टुकड़े मिले। मिले अवशेषों को पुलिस ने सील कराकर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई।

विज्ञापन


चौबेपुर की सौम्या ने वर्ष 2018 में चचेरे ससुर बिनोद चौबे उर्फ बब्बू व उनके पुत्र अभिषेक चौबे के खिलाफ अपने पति धीरज चौबे की हत्या करने और शव गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके साथ ही पुलिस से शव को खोजने की मांग की थी। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जेसीबी से टॉवर के पास खोदाई कराई।

काफी गहराई तक खोदाई के दौरान 10 हड्डियां मिलीं। मौके पर सौम्या चौबे के साथ कई अधिवक्ता मौजूद रहे। क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर खोदाई कराई गई है। दस हड्डियां मिली हैं। इसे जांच के लिए फाॅरेंसिक लैब भेजा गया है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

विज्ञापन

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दुष्कर्म का प्रयास

दानगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। महिला की तहरीर के अनुसार, आरोपी युवक ने स्नान करते समय आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में चोलापुर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी आशीष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

अवैध वसूली करने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अवैध वसूली के आरोप में बुधवार को श्यामसुंदर पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसडीएम पिंडरा के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। तहसील में विभिन्न फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ शिकायतकर्ताओं का इन दिनों फॉर्म जमा कराया जा रहा है। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा अवैध वसूली की शिकायत मिली। तहसील कर्मियों ने आरोपी को दबोचने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। कर्मचारियों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ फूलपुर थाने ने मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें