फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ATM कैश वैन से हुई लूट का खुलासा, साढ़े नौ लाख रुपये के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 12 Apr 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आईजी रेंज दीपक रतन ने खुलासा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस के लंका और चंदौली के मुगलसराय में चार दिन के भीतर दो कैश वैन से 64.50 लाख रुपये लूटने का मामले का बुधवार को खुलासा हो गया। तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने लूटे गए साढ़े नौ लाख रुपये भी बरामद कर लिए। फरार बदमाशों की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं।
विज्ञापन


वाराणसी जोन के आईजी दीपक रतन ने मुगलसराय कोतवाली में दोनों घटनाओं का खुलासा किया। आईजी रेंज दीपक रतन ने बुधवार को बताया कि मुगलसराय और वाराणसी में एटीएम कैश वैन से रुपये लूटने की घटना एक गैंग ने ही अंजाम दी है।

गौरतलब है कि शनिवार को मुगलसराय में 38 लाख और मंगलवार को वाराणसी के लंका में कैशवैन से 26.50 लाख रुपये लूट लिए गए थे। इस मामले को लेकर आईजी ने मुगलसराय कोतवाली में जानकारी दी।
विज्ञापन


वाराणसी में मंगलवार की शाम को लंका थाना क्षेत्र में कैश वैन से रुपये लूटने के बाद बदमाशों को मुगलसराय पुलिस ने स्टेशन के पास से दबोच लिया था। आईजी रेंज ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में गैंग के सरगना इलैंगेश्वर के पास से चार लाख रुपये, शिवा एल के पास से तीन लाख रुपये व रमेश कुमार के पास से ढाई लाख रुपये बरामद हुए हैं। एक और संदिग्ध को पकड़ा गया था लेकिन उसे छोड़ दिया गया। 
Trending Videos

बनारस में अब तक तीन घटनाओं को दे चुके अंजाम 

पुलिस गिरफ्त में लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
आईजी ने बताया कि इलैंगेश्वर और शिवा एल तमिलनाडू के तिरूचिरापल्ली जिले और रमेश मोदलियार पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का रहने वाला है। इसी गैंग ने जून 2015 में मुगलसराय में पंजाब नेशनल बैंक से तीस लाख रुपये गायब किए थे।

इसके बाद 2017 में चहनियां थाना क्षेत्र में यूनियन बैंक के बाहर महिला के 70 हजार रुपये उड़ा दिए थे। वाराणसी में भी ये अब तक तीन घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

नवंबर में इलैंगेश्वर और रमेश ने एक व्यक्ति से चार लाख रुपये लूट लिए थे। शिवा ने पूछताछ में बताया कि रमेश मोदलियार के साथ वह पिछले महीने एक सुनार के यहां से सोने चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे।

गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में टीमों को रवाना कर दिया गया। आईजी ने मुगलसराय कोतवाली पुलिस को इस सफलता पर बीस हजार इनाम दिए जाने की घोषणा की। 

कुछ दिनों पहले ही गैंग के सदस्य आए थे वाराणसी

इसी गाड़ी से हुई थी लाखों रूपये की लूट - फोटो : file photo
पुलिस थोड़ी सी भी चुस्त होती तो मुगलसराय-वाराणसी में एटीएम कैश वैन से रुपये लूटने से बचाए जा सकते थे। सूत्रों की मानें तो गैंग के 15-16 सदस्यों ने कुछ दिनों पहले ही शहर में दस्तक दी थी।

इस गैंग के आने की खबर वाराणसी पुलिस के एक उच्चाधिकारी को लग गई थी और उन्होंने  जानकारी दी थी कि तमिलनाडु आधारित पूरा गैंग पश्चिम बंगाल से लखनऊ होते हुए वाराणसी पहुंच चुका है। इसके लिए अलर्ट भी किया गया था।

बताते हैं कि तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से गैंग के चार से पांच सदस्य कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल स्थित हुगली पहुंचे थे। वहां उन्होंने 15 से 16 सदस्यों की टीम तैयार की और वहां से लखनऊ पहुंचे। लखनऊ में कुछ दिन ठहरने के बाद सभी वाराणसी आ गए। जहां गैंग दो टीमों में बंट गई।

इसके बाद सात अप्रैल को एक गैंग ने मुगलसराय में एटीएम कैश वैन से 38 लाख रुपये गायब कर दिए। इसके बाद पुलिस जब तक सतर्क होती तक तब वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में 10 अप्रैल को एटीएम कैश वैन से 26 लाख पचास हजार रुपये उड़ा दिए। 
विज्ञापन

सतर्क होती पुलिस तो बच जाते 26.50 लाख 

दुकानदारों से पुछताछ करते एसएसपी - फोटो : file photo
मुगलसराय में एटीएम कैश वैन से शनिवार को रुपये लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस वैन कर्मियों से ही पूछताछ में उलझी रही। दूसरी घटना वाराणसी में होने के बाद जब पुलिस ने तफ्तीश की तो पता चला कि एक गैंग ही वारदात अंजाम दे रहा है।

मुगलसराय की घटना के बाद यदि पुलिस अलर्ट होती तो वाराणसी में लूट की घटना रोकी जा सकती थी। मुगलसराय में शनिवार को कैश वैन से लूट की पहली घटना से ही पुलिस चूक कर रही है। कैश वैन कर्मियों से पूछताछ में पुलिस उलझी रही और त्रिचुरापल्ली का यह गैंग रुपये लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने दूसरी चूक उस समय की, जब वाराणसी के लंका में कैश वैन से बाक्स गायब होने की सूचना के बाद एसपी सिटी दिनेश सिंह ने वायरलेस से सूचना प्रसारित की। इसके बाद भी पुलिस ने तेजी नहीं दिखाई। पड़ाव पर पुलिस ने हल्की चेकिंग के बाद मैजिक वाहन को छोड़ दिया।

वहां यदि कड़ाई से चेकिंग हुई होती तो रुपये वहीं बरामद हो गए होते। मैजिक वाहन जैसे ही आगे बढ़ा उसमें सवार दो बदमाश जीटी रोड मुगलसराय के गल्ला मंडी के सामने उतरे और रुपये लेकर फरार हो गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें