वाराणसी। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लंका थाने की पुलिस ने रविवार को अर्ध सैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान नगवा गंगोत्री विहार से सामनेघाट, मदरवा क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्रों और बूथों का निरीक्षण किया। काशी और वरुणा जोन में पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च किया।
सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी फूलपुर ने पीएसी बल और सीओ सदर अखिलेश राय के नेतृत्व में थाना प्रभारी जंसा ने पुलिस फोर्स संग फ्लैग मार्च किया। रोहनिया थाने की पुलिस ने इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में लोगों से शांतिपूर्ण मतदान के लिए अपील की। ब्यूरो