फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महकमे को पता नहीं कहां तैनात हैं 180 सिपाही,एसएसपी ने कर दी कार्रवाई

Fri, 19 May 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
वाराणसी जिला पुलिस के 180 सिपाही कहां तैनात हैं, इसकी जानकारी महकमे को नहीं है। खोजबीन के बाद भी विवरण न मिल पाने पर जानकारी एसएसपी को दी गई तो उन्होंने संबंधित सभी सिपाहियों का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन


एसएसपी ने निर्देश दिया है कि जब तक सिपाहियों के बारे में और उनकी तैनाती स्थल से जुड़ा विवरण न मिल जाए किसी के वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा।

एसएसपी नितिन तिवारी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में बताया कि पुलिस मैनेजमेंट साफ्टवेयर में जिले के सभी पुलिसकर्मियों से संबंधित विवरण फीड किया जा रहा है। इससे एक क्लिक पर जिले में तैनात किसी भी पुलिसकर्मी का विवरण उच्चाधिकारियों के सामने होगा।

इसके साथ ही इस साफ्टवेयर के माध्यम से पुलिसकर्मियों के तबादले और वीवीआईपी ड्यूटी आदि भी आसानी से लगाई जा सकेगी। डाटा फीडिंग का काम पूरा हुआ तो सामने आया कि 180 सिपाही ऐसे हैं जो वेतन तो हर माह ले रहे हैं लेकिन उनकी तैनाती स्थल के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसलिए विवरण उपलब्ध होने तक सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी नहीं सह पाए ट्रैफिक सिग्नल, जल गई चिप

ट्रैफिक लाइट्स - फोटो : amarujala
भीषण गर्मी के कहर से आदमी और पशु-पक्षी ही नहीं परेशान हैं बल्कि मशीनी उपकरण भी प्रभावित हो रहे हैं। रोजाना बढ़ रहे तापमान के चलते शहर के सात चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल लाइट की इलेक्ट्रानिक चिप जल गई है और उनके संचालन में दिक्कत आ रही है।

खासतौर से मरी माई तिराहा और मलदहिया चौराहा के सिग्नल को छोड़ दिया जाए तो बाकी शोपीस बन गए हैं। इस संबंध में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। ट्रैफिक सिग्नल की चिप गर्मी के कारण जली हैं। संबंधित कंपनी से बातचीत कर जल्द ही और ज्यादा तापरोधी क्षमता वाले अच्छी क्वालिटी के चिप लगवाकर सारे ट्रैफिक सिग्नल को दुरुस्त कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें