Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने एक सिपाही को गिरफ्तार किया है। उस पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप है। आरोपी गाजीपुर पुलिस लाइन में तैनात था।
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोपी सिपाही प्रशांत राय को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। प्रशांत गाजीपुर पुलिस लाइन में तैनात था। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी मिर्जापुर के ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ का निवासी है। अजगरा की पीड़िता ने 3 मई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रशांत ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
शादी के लिए दबाव बनाने पर पिटाई की और जबरन गर्भपात करवा दिया। प्रशांत के मोबाइल पर संपर्क कर उसे सारनाथ थाना बुलाया गया। वह अपने भाई कमल नारायण राय के साथ थाना पहुंचा, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।