फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था परखने को सराफा मंडी की गलियों में घूमे पुलिस आयुक्त, व्यापारियों से लिया फीडबैक

Wed, 13 Oct 2021 03:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश बुधवार को अचानक ठठेरी बाजार पहुंच गए। सराफा कारोबारियों से दीवाली के पूर्व सुरक्षा व्यवस्था के विषय में बातचीत कर उनसे फीडबैक लिया। 
विज्ञापन
सराफा मंडी की गलियों में घूमे पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी मौसम में पुलिस की सतर्कता परखने के लिए बुधवार को वाराणसी पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश अचानक बिना किसी सूचना के चौक क्षेत्र स्थित ठठेरी बाजार पहुंच गए। बाजार के सराफा मंडी की गलियों में पैदल भ्रमण कर पुलिस व्यवस्था को लेकर उन्होंने आम जनमानस का मन टटोला। कई लोगों से उनका हालचाल भी पूछा। 
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों से दीवाली के पूर्व पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के विषय में बातचीत कर उनसे फीडबैक लिया। व्यापारियों से  सीसीटीवी  कैमरा को ठीक करने के लिए अनुरोध किया।  इस दौरान वाराणसी सर्राफा संगठन के लोगों के साथ कई विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


 पुलिस आयुक्त ने स्थानीय पुलिस को सर्राफा बाजार के अंदर गश्त तेज करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि त्योहारी मौसम में सुरक्ष-व्यव्स्था को लेकर पुलिस आयुक्त ने दो दिन पहले ही ऑनलाइन बैठक की थी। दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा, आग से बचाव के उपाय, बिजली के शार्ट सर्किट से होने वाले नुकसान इत्यादि के विषय में निर्देश दिए थे।
पुलिस की साइबर सेल को इंटरनेट और सोशल मीडिया पर चल रही गतिविधियों पर निगाह रखने की बात कही थी। उन्होंने बैठक में धर्म गुरुओं से संवाद बनाकर कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया था। 

जाम से निजात को क्यूआरटी का होगा गठन 

 त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस आयुक्त (सीपी) ए सतीश गणेश ने मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ बैठक की। कहा कि जाम की समस्या के समाधान के लिए तीन क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन कर इन्हें शहर के प्रमुख स्थानों तैनात किया जाएगा। जाम की सूचना पर यह टीम तत्काल मौके पर पहुंचेंगी।

बताया कि चार क्रेन खरीदने का प्रस्ताव भी मुख्यालय को भेजा गया है। अभियान के तहत यह नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को उठाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रमुख चौराहों व तिराहों पर उप निरीक्षकों की जिम्मेदारी तय करने के साथ यातायात पुलिस कर्मियों को 15-15 दिनों के लिए एक जगह तैनाती का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रहे सात ऑटो सीज

वाराणसी पुलिस ने शहर में अवैध रूप से चल रहे ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान लंका क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे सात ऑटो सीज किए गए।  लंका थाना प्रभारी और बीएचयू के ट्रैफिक इंस्पेक्टर डॉक्टर कौशलेंद्र मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें