फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक, एसीपी अतुल को भी सम्मान

Sat, 15 Aug 2026 01:03 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को अपराध नियंत्रण और विशिष्ट सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। एसीपी अतुल अंजान को डीजीपी प्रशंसा चिह्न प्लेटिनम मिलेगा। कमिश्नरेट में हाई अलर्ट के तहत होटल, स्टेशन और बस अड्डों पर तलाशी हुई। गंगा घाटों पर भी निगरानी बढ़ाई गई।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और एसीपी अतुल अंजान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विशिष्ट सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। महाकुंभ समेत शहर में आयोजित कई महत्वपूर्ण आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने में निभाई गई भूमिका को भी उनके चयन का आधार माना गया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट सेवा और अद्वितीय शौर्य के लिए एसीपी अतुल अंजान को डीजीपी प्रशंसा चिह्न प्लेटिनम से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। काशी जोन में दालमंडी चौड़ीकरण अभियान और प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में उनकी भूमिका के लिए उनका चयन किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ ही उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वहीं, भारतीय रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल के 15 अधिकारियों और सदस्यों को भी सम्मानित किया गया है। इनमें पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में तैनात उप निरीक्षक कैलाश प्रसाद भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर कमिश्नरेट में हाई अलर्ट
स्वतंत्रता दिवस को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। शुक्रवार रात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक जांच अभियान चलाया। होटल, धर्मशाला, लॉज, गेस्ट हाउस, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित ढाबों में भी तलाशी ली गई।

पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करने के साथ ही होटल और अन्य ठहरने वाले स्थानों पर आने-जाने वालों का विवरण भी खंगाला। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने देर रात कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गंगा घाटों पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। काशी जोन के अधिकारियों और थाना प्रभारियों को घाटों के आसपास लगातार गश्त करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें