वाराणसी ने आने की अपील
वाराणसी में हर दिन कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता देख कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने लोगों से वाराणसी न आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों अपील है कि यहां आने से फिलहाल परहेज करें। यदि कोई जरूरी कार्य न हो तो आसपास के जिलों से लोग वाराणसी न आएं और अपने घरों पर ही रहें।
पुलिस कमिश्नर ने लोगों से की अपील
60 वर्ष से ऊपर और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अनावश्यक घर से न निकलें।
सार्वजनिक स्थान पर हर हाल में मास्क लगाएं।
सभी दुकानदार मास्क जरूर लगाएं और बगैर मास्क के आने वालों को ग्राहकों को समझाएं।
सार्वजनिक स्थान पर कोई न थूके। छींके या खांसे तो मुंह पर रुमाल जरूर लगाएं।
मेडिकल इमरजेंसी या डॉक्टर के ओएस जाते समय कागज जरूर साथ रखें।
किसी आयोजन के दौरान हाल में 50 या खुले में 100 से ज्यादा लोग एकत्र न हों।
सोशल मीडिया पर कोई अफवाह फैलाए तो उसकी सूचना पुलिस को देने में देरी न करें।
कोरोना पॉजिटिव होने पर तत्काल क्वारंटीन होकर कोविड हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें।
वाराणसी में नाइट कर्फ्यू
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू भी लगाया है। जहां सुबह 6 बजे से पहले और रात 9 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई है। दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट भी बंद करने को कहा गया है। स्टेडियम, पार्क और घाटों पर शाम चार बजे के बाद लोगों की जाने पर मनाही है।
मंदिरों में बिना कोरोना रिपोर्ट के प्रवेश नहीं
काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन के लिए कोरोना की जांच रिपोर्ट के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह निर्देश जारी किया है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर एवं अन्नपूर्णा मंदिर में भी दर्शनार्थ आने वाले भक्तों का 3 दिन पूर्व का कोरोना का आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव होना चाहिए। अन्यथा उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।