चोलापुर थाना क्षेत्र के टिसौरा गांव में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उसे खंगाल डाला। रामनारायण मिश्रा अस्वस्थ होने के कारण इलाज के लिए अहमदाबाद बेटे के पास गए हैं। बंद घर का ताला टूटा देख कर पड़ोसियों ने उन्हें फोन से सूचना दी। रामनरायण ने भठौली में रहने वाली अपनी बहन उर्मिला को फोन कर घर जाने को कहा। उर्मिला घर पहुंचीं तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी टूटी हुई थी। उर्मिला ने चोलापुर थाने में तहरीर देकर बताया कि आलमारी से सोने-चांदी के आभूषण, एलईडी टीवी, फ्रिज कूलर, गैस सिलिंडर, बर्तन और अन्य कीमती सामान चोर चुरा ले
गए हैं।
94 हजार की ऑनलाइन ठगी, मुकदमा दर्ज
94529 रुपये की ऑनलाइन ठगी के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पैगंबरपुर निवासी प्रेमप्रकाश मौर्या ने बताया कि पेटीएम के माध्यम के एक मोबाइल पर 200 रुपये का भुगतान किया। खाते से पैसा कट गया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ।
प्रेमप्रकाश ने बताया कि इसके बाद उनके मोबाइल पर फोन आया कि जो पैसा कट गया है, वह वापस आ जाएगा। इसके लिए एव्वल एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। एप डाउनलोड करने पर ओटीपी आया। ओटीपी आते ही मोबाइल काम करना बंद कर दिया। इसके बाद उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से राजकुमार नामक व्यक्ति के खाते में 94529 रुपये ट्रांसफर हो गया।