फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अलीगढ़ के बीएसए समेत दो के खिलाफ केस दर्ज, जान से मारने की धमकी का आरोप

Sun, 06 Oct 2024 10:08 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी पुलिस ने अलीगढ़ के बीएसए डॉ. राकेश सिंह समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनके खिलाफ पत्रकार ने जान से मारने की धमकी मामले में केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के बीएसए डॉ. राकेश सिंह समेत दो के खिलाफ पत्रकार ने जान से मारने की धमकी मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। उसरपुरवा भरलाई निवासी पीड़ित विनय कुमार मौर्या के अनुसार 30 अगस्त की शाम अनजान नंबर से कॉल आया और कहा कि विशु यादव बोल रहा हूं। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के बीएसए डॉ. राकेश सिंह के खिलाफ भ्रामक खबरें क्यों प्रकाशित कर रहे हो। इसके पहले भी विशु फोन पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे चुका है। 

बीएसए डॉ. राकेश सिंह के खिलाफ वाराणसी के सतर्कता अधिष्ठान में भ्रष्टाचार मामले में मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी उदय वीर सिंह ने बताया कि एडीसीपी के आदेश पर अलीगढ़ के बीएसए डॉ. राकेश सिंह और उसके साथी विशु यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें