फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दोस्त और कथित महिला मित्र ने मिलकर 31 लाख ठगे, मुकदमा दर्ज; पढ़ें- पूरा मामला

Sun, 27 Apr 2025 01:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में दोस्त और कथित महिला मित्र के खिलाफ 31 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के सिगरा के चंदुआ छित्तूपुर निवासी के साथ 31 लाख की धोखाधड़ी हो गई। आरोप है कि मॉडल बनकर दो साल चैटिंग और फोन पर बात करने वाली लड़की और पीड़ित के एक दोस्त ने मिलकर झांसा दिया और अब दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की साजिश भी चल रही है। 

विज्ञापन


पीड़ित ने शनिवार को सिगरा थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 2020 में पीड़ित और ओमकार की दोस्ती हुई। 15 दिसंबर, 2023 को ओमकार ने पीड़ित को चैटिंग के लिए एक लड़की का नंबर दिया। 

कुछ दिन की बातचीत के बाद लड़की ने पीड़ित से फोन पर बात कर बताया कि उसके पिता को कैंसर हो गया है। हालांकि पीड़ित लड़की से नहीं मिला था, इसके चलते उसे भरोसा नहीं हुआ। तभी उसके पांच साल पुराने दोस्त ने पैसे वापस मिलने का भरोसा दिला दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद ओमकार के कहने पर उसने सबसे पहले 2023 में किसी अभिषेक सिंह के यूपीआई आईडी पर 17999 रुपये दिए। इसके बाद भरोसे में लेकर हर बार पैसे लूटते रहे। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो पिछले साल 5 दिसंबर को ओमकार ने जान से मारने की धमकी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें