Varanasi News: आरोप है कि मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित बाबडिया कला निवासी बहनोई प्रशांत सिंघई ने पारिवारिक संबंधों का फायदा उठाकर वर्ष 2018 में अपने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट अपार्टमेंट व स्कूल निर्माण के लिए एक साल के लिए 1.5 करोड़ लिए।
निर्माणाधीन प्रोजेक्ट और स्कूल निर्माण के नाम पर 66 लाख रुपये की धोखाधड़ी में पीड़ित ने अपने बहनोई, बहन और भांजी के खिलाफ भेलूपुर थाने में रविवार को केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
भेलूपुर थाना क्षेत्र के हनुमानपुरा निवासी पीड़ित प्रभात कुमार जैन ने पुलिस को बताया कि मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित बाबडिया कला निवासी और मेरे सगे बहनोई प्रशांत सिंघई ने पारिवारिक संबंधों का फायदा उठाकर वर्ष 2018 में अपने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट अपार्टमेंट व स्कूल निर्माण के लिए एक साल के लिए 1.5 करोड़ लिए। प्रशांत सिंघई, बहन शर्मिला सिंघई और भांजी बर्खा सिंघई के दबाव और पारिवारिक विश्वास पर रुपये दिए।
जून 2019 से प्रशांत ने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में मालूम चला कि इन पर कई लोगों से धोखाघड़ी का आरोप है।इस बीच वह गायब हो गए और 2022 में पता मिला। जब प्रशांत के निवास पर पहुंचा तो बहन शर्मिला सिंघई व भांजी बर्खा ने धमकी दी। बाद में प्रशांत सिंघई ने शाहपुरा स्थित मानसरोवर कॉलोनी में अपनी संपत्ति बेचकर पुराने मामलों में धन वापसी की, जिससे उन्हें लगभग छह माह की न्यायिक हिरासत के बाद जमानत मिली।
विज्ञापन
वर्ष 2023 से अप्रैल 2024 तक प्रशांत सिंघई ने कुल 26,50,000 रुपये ही दिए। अब धमकी दे रहे हैं कि 66 लाख रुपये नहीं दूंगा। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज करते हुए विवेचना की जा रही है।