फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फर्जी नियुक्ति में तत्कालीन बीएसए, प्रबंधक सहित 18 के खिलाफ केस, पढ़ें- क्या है पूरा मामला

Mon, 07 Jul 2025 09:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सतर्कता अधिष्ठान थाना वाराणसी सेक्टर में 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामला शैक्षिक सत्र 2015-16 और 2016-2017 में नियुक्तियों के धांधली का है। धांधली की पुष्टि होने पर ये कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानाध्यापक, शिक्षक और लिपिकों की फर्जी नियुक्ति, वित्तीय अनियमितता, शासकीय गबन के आरोप में तत्कालीन बीएसए हरिकेश यादव, बीईओ, छह विद्यालयों के प्रबंधक और शिक्षकों सहित 18 के खिलाफ शनिवार की देर रात सतर्कता अधिष्ठान थाना वाराणसी सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई शैक्षिक सत्र 2015-16 और 2016-2017 में नियुक्तियों के धांधली मामले में हुई है। आरोप है कि अधूरी अर्हता, कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति की गई थी।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर की इंस्पेक्टर सुनीता सिंह ने बताया कि नियुक्तियों में धांधली की जांच 2021 में सतर्कता अधिष्ठान की वाराणसी इकाई को मिली थी। जांच में धांधली की पुष्टि हुई और अब मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले के आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी। श्री विश्वकर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय रौना खुर्द में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पद भरे जाने थे, लेकिन तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव और तत्कालीन बीईओ रामटहल ने नियम, मानक दरकिनार कर दिया। 

कम अर्हता के साथ ही कूटरचित दस्तावेज लगाने वालै अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर दी। इस मामले में दोनों को नामजद किया गया है। श्रीविश्वकर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय रौनाखुर्द बेला के प्रबंधक काशीनाथ विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ठीक ऐसा ही मामला ग्राम सेवा मंडल जूनियर हाईस्कूल नई बस्ती पांडेयपुर का सामने आया था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; संतान की चाह में गई जान: झाड़-फूंक करने वाले ने महिला को पीटा... गंदा पानी पिलाया; मौत से ग्रामीणों में आक्रोश

Trending Videos
विज्ञापन

इस मामले में प्रधानाध्यापक संजय कुमार जायसवाल, प्रबंधक गणेश यादव, नामित सदस्य संजय यादव, खंड शिक्षाधिकारी चिरईगांव अरविंद कुमार यादव और सभाजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। श्रीदुर्गेश्वरी पूर्व मा. विद्यालय असवारी कुंआर बाजार के मामले में तत्कालीन खंड शिक्षाधिकारी दशाश्वमेध जोन बृजेश कुमार राय, प्रधानाध्यापक मीला यादव, सहायक अध्यापक चित्रा बोस और मंजू कुमारी यादव पर केस दर्ज किया गया। चित्रा बोस और मंजू कुमारी की नियुक्ति भी संदेह के घेरे में है। 

बालिका शिक्षा निकेतन पांडेयपुर में प्रधानाध्यापक शीतला की नियुक्ति नियमों को दरकिनार करके की गई थी। शीतला का अनुभव प्रमाण पत्र नियमों के विपरीत बनवाया गया। इस मामले में प्रधानाध्यापक के साथ ही सहायक अध्यापक राकेश, प्रबंध समिति के नामित सदस्य प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज किया गया हैबड़ागांव के साधोगंज स्थित श्रीजगनारायण तिवारी स्कूल के प्रधानाध्यापक सत्य कुमार त्रिपाठी, प्रबंध समिति के सदस्य ओम प्रकाश चौबे और खंड शिक्षाधिकारी सुबाष गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें