फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्तार अंसारी के सहगियों पर पुलिस का शिकंजा, गैंग के दो सहयोगी दबोचे

Sun, 06 Dec 2020 12:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गाजीपुर जिले की सदर तहसील के मुहम्मदपट्टी मौजा की बंजर जमीन कूटरचना कर मुख्तार की पत्नी व दोनों पुत्रों के नाम से दर्ज कराने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आइएस-191 गिरोह के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मुख्तार की पत्नी की इसी जमीन पर गजल होटल का निर्माण किया गया है। 

विज्ञापन



शासन की ओर से मुख्तार अंसारी गिरोह के सहयोगियों, करीबियों व रिश्तेदारों पर शिकंजा कसता जा रहा है। गजल होटल जिस जमीन पर बना है वह अभिलेखों में बंजर में दर्ज थी। बाद में कूटरचित ढंग से वह मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी, पुत्र अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के नाम से दर्ज करा दी गई थी।

 

Trending Videos
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस टीम ने दो माह पूर्व दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपियों घर पर छापा मार कर खुदाईपुरा नखास निवासी जफर अब्बास व सैय्यद सादिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों की लंबे समय से तलाश थी। इन्हें गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। बाकी की तलाश टीम कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें