चौबेपुर में बीते सोमवार को मछली तलने के विवाद में चाकू मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि इस मामले में पुलिस अभी अन्य की तलाश कर रही है।
सुंगुलपुर बाईपास रोड पर सोमवार की शाम मछली तलने के विवाद में मारपीट हो गई थी। जिसमें एक व्यक्ति ने मछली विक्रेता बहरामपुर गांव निवासी गुलाब सोनकर को उसकी चाकू से ही हमला बोल दिया था। जिसमें गुलाब सोनकर व उसका भाई दीना सोनकर घायल हो गए थे। मौके पर दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों दीपक पटेल निवासी जगदीशपुर हलधरपुर मऊ,मदन पटेल दोहरी घाट मऊ, सहित दो अज्ञात के खिलाफ गुलाब सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।