फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: माइक्रोफाइनेंस कंपनी के ब्रांच आफिसर से लूट का मामला, पुलिस ने मामला दर्ज किया, तलाश जारी

Tue, 29 Apr 2025 09:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

मिर्जामुराद क्षेत्र में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के ब्रांच ऑफिसर से लूट का मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और इस मामले में एसओजी ओर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है जो बदमाशों की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कछवा रोड मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के तमाचाबाद स्थित पुलिस चौकी के बगल में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के ब्रांच ऑफिसर से बदमाशों द्वारा रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने ब्रांच ऑफिसर अंकित सिंह के तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


जिसमें एसओजी व मिर्जामुराद पुलिस की संयुक्त टीम गठित होने के बाद बदमाशों की तलाश में भदोही एवं मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए बताते चलें कि पुलिस चौकी के समीप माइक्रोफाइनेंस कंपनी में असलहा से आतंकी कर ब्रांच ऑफिसर से रुपए लूटने के बाद बदमाश ब्रांच के बगल से ही कच्चे रास्ते से बाइक पर सवार होकर तीनों बदमाश फरार हुए थे।

मिर्जापुर जिले के भैंसा गांव के समीप खेत के पास रास्ता खत्म हो जाता है पुलिस क्षेत्र के बाजारों एवं हाईवे के किनारे लगे सभी सीसीटीवी फुटेज चेक करने के साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के व क्षेत्र में बाइक स्टंट करने वालों एवं किस इलाके से आने वाले युवक बाइक स्टंट करते हैं जिनका क्षेत्र में किसी से कोई लेना देना नहीं ऐसे लोगों पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें