फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-बदमाशों के बीच तड़ातड़ चली गोलियां, एक गिरफ्तार और साथी फरार

Tue, 16 Jul 2019 12:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाने की पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार रात आठ बजे सरायमीर थाने के शेरवा गांव के पास हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश के पास से एक पिस्टल, कारतूस, रूपये, बाइक, एटीएम कार्ड आदि बरामद हुआ है।

विज्ञापन


घायल बदमाश अंगद राजभर है। वह बरदह थाना क्षेत्र के डेढ़दुआर गांव का निवासी है। अंगद पेशेवर अपराधी है। लूट-हत्या के प्रयास सहित करीब दस से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। उस पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई है।

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसओ दीदारगंज धमेंद्र सिंह देर शाम को क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर उधर से गुजरे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो फायर कर भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरायमीर थाने के शेरवा गांव के पास बदमाश घिर जाने पर बदमाशों ने फिर से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अंगद गोली लगने से घायल हो गया और उसका साथी फरार हो गया। एसपी ग्रामीण के मुताबिक अंगद को तीन से अधिक गोलियां लगी हैं। उसे अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है। एसपी के मुताबिक बदमाश लूट या अन्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें