फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टॉप-10 अपराधियों में शामिल बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, सोनू गैंग में था शामिल

Sat, 18 Jul 2020 05:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में नोनहरा पुलिस ने सोनू सिंह गैंग के एक सक्रिय सदस्य और टॉप-10 अपराधी को शुक्रवार की रात गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता पाई है। पकड़े गए अपराधी पर जिले के विभिन्न थानों में ही नहीं, बल्कि बलिया और मऊ जिले में भी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

बदमाश की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। यह नोनहरा थाने का टॉप-10 अपराधी भी है। प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी डॉ ओमप्रकाश सिंह के निर्देश शुक्रवार की रात क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद और थानाध्यक्ष नोनहरा शैलेंद्र प्रताप सिंह के संयुक्त प्रयास से अपराधियों के पकड़ने का अभियान चलाया गया।


इस बीच बौरी पुल के पास वाहन चेकिंग करते समय मुखबिर द्वारा किसी बड़े अपराधी के होने की खबर मिली। इस दौरान पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। उसी समय एक संदिग्ध बाइक सवार कासिमाबाद की तरफ से कठवामोड़ जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ कर वाहन चेक किया, तो उसके पास से एक किग्रा 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में उसने अपना नाम अनुज सिंह उर्फ डालू सिंह पुत्र संजय सिंह ग्राम क्यामपुर थाना नोनहरा बताया। यह सोनू सिंह गैंग का सक्रिय सदस्य है। वाहन चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष नोनहरा शैलेन्द्र प्रताप सिंह, एसआई हरिप्रकाश यादव, एसआई रामकुमार ओझा, कांस्टेबल मनीष तिवारी, मनोज पटेल, मनोज वर्मा, रोहित सिंह मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें