स्थानीय दुकानदारों के अनुसार पार्षद की बात को लेकर सिपाही ने उनसे कहासुनी शुरू कर दी। इसी दौरान सिपाही के फोन करने पर दशाश्वमेध थाने से भी सिपाही आ गए और पार्षद को ले गए। इससे नाराज जंगमबाड़ी क्षेत्र के व्यापारी दुकानें बंद कर दशाश्वमेध थाने पहुंचे। सूचना पाकर इंस्पेक्टर दशाश्वमेध सिद्धार्थ मिश्रा ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।