फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज ले जा रहे ऑटो वाले को पुलिस ने रोका, बीच में आए पार्षद तो पकड़ ले गए सिपाही

Tue, 07 Jan 2020 10:32 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
विज्ञापन

वाराणसी के जंगमबाड़ी क्षेत्र में सोमवार की शाम ऑटो से जा रहे मरीज को सिपाही नियमों का हवाला देकर रोकने लगा तो पार्षद गोपाल यादव उसे समझाने लगे। इसे लेकर सिपाही और पार्षद के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

विज्ञापन


इस पर पार्षद को सिपाही दशाश्वमेध थाने ले गए तो जंगमबाड़ी के व्यापारी भी दुकानें बंद कर पहुंच गए। इंस्पेक्टर दशाश्वमेध ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

सोनारपुरा की ओर से एक ऑटो मरीज लेकर गोदौलिया की ओर जा रहा था। जंगमबाड़ी के समीप तैनात सिपाही ने ऑटो को रोक दिया और कहा कि आगे नहीं जाना है। इसे लेकर समीप ही खड़े पार्षद गोपाल यादव ने आपत्ति जताई और कहा कि ऑटो को जाने दें, उसमें मरीज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार पार्षद की बात को लेकर सिपाही ने उनसे कहासुनी शुरू कर दी। इसी दौरान सिपाही के फोन करने पर दशाश्वमेध थाने से भी सिपाही आ गए और पार्षद को ले गए। इससे नाराज जंगमबाड़ी क्षेत्र के व्यापारी दुकानें बंद कर दशाश्वमेध थाने पहुंचे। सूचना पाकर इंस्पेक्टर दशाश्वमेध सिद्धार्थ मिश्रा ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें