फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में नकली नोटों के साथ एक और गिरफ्तारी, पांच हजार रुपये की जाली करेंसी बरामद

Thu, 11 Oct 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में नकली नोट तस्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के मऊ में पुलिस ने नकली नोटों के साथ एक लोग गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 50 रुपए के 100 नकली नोट बरामद किए। बरामद नोट तीन सीरीज में छापे गए हैं। इससे पूर्व कोतवाली पुलिस ने एटीएस वाराणसी के साथ मिलकर मलिक ताहिरपुरा मुहल्ले से जाली नोटों के साथ तीन युवकों को दबोचा था। जिनके पास से रुपए छापने वाली मशीनें और अन्य सामान बरामद हुए थे।
विज्ञापन


बुधवार को सीओ नगर राजकुमार ने बताया कि बीते दिनों शहर के मलिक ताहिरपुरा मुहल्ले से नकली नोट का छापाखाना के साथ तीन आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस नकली नोटों के कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चला रही है।

उन्होंने बताया कि शहर कोतवाल शिशिर त्रिवेदी सहयोगियों के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने सलाहाबाद रेलवे क्रासिंग के पास संदिग्ध हाल में खड़े युवक को दबोचा। तलाशी में उसके पास से 50 रुपये के 100 जाली नोट बरामद हुए।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक ने अपना नाम इसराफिल निवासी शहर कोतवाली के छोटी रहजनिया मुहल्ला बताया। सीओ ने बताया कि इसराफिल मलिक ताहिरपुरा मुहल्ले से गिरफ्तार मंसूर के गैंग का सदस्य है। मंसूर अपने दो साथियों तालिब और उस्मान के साथ पकड़ा गया था।

इसराफिल ने बताया कि मंसूर ने ही ये नकली नोट छाप कर बाजार में चलाने के लिये उसे दिया था। उसने बताया कि असली करेंसी के चालीस हजार लेकर एक लाख के जाली नोटों की गड्डी विश्वस्त लोगों को बेचा जाता है।

इसके अलावा छोटे दुकानदारों को भी फुटकर जाली नोट सामानों के बदले पकड़ाते हैं। सीओ ने बताया कि इस सिलसिले में कई नाम और पुलिस की जानकारी में आए हैं। जल्दी ही पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी अपनी गिरफ्त में लेगी। 
विज्ञापन

आजमगढ़ में भी पकड़े गए थे नकली नोट

नकली नोट - फोटो : amar ujala
बताते चलें कि आजमगढ़ पुलिस ने बीते शनिवार के रौनापार बाजार में पांच सौ और सौ रुपये के नकली नोटों के साथ सुभाष यादव निवासी निबिहवा गांव और राधेश्याम यादव निवासी आराजी अजगरा मगर्वी गांव को गिरफ्तार किया था।

सुभाष यादव इस रैकेट का सरगना है। वह 20 हजार रुपये असली देकर एक लाख रुपये का नकली नोट लाया था। ज्यादातर रुपये इन सभी ने बाजारों में खपा दिए। शेष रकम खपाने की फिराक में घूम रहे थे।

पुलिस ने दोनों के पास से 14,800 रुपये के नकली नोट बरामद किए थे। इसमें 500 के 12 नोट, 100 रुपये के 88 नोट शामिल थे। साथ ही इनके पास से तीन मोबाइल बरामद हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें