फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने अपनी बहादुरी और हिम्मत के दम पर पकड़ा लुटेरा, कई मामलों में पहले से था वांछित

Tue, 28 Jan 2020 07:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ब्रजेश सेठ और डॉली सिहं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में मंगलावर सुबह एक महिला की बहादुरी से दो बाइक सवार लुटेरों को पकड़ लिया। जिसमें एक लुटेरा फरार होने में सफल रहा लेकिन उसका दूसरा साथी महिला की बहादुरी से पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

विज्ञापन


केराकत थाना क्षेत्र के शिवरामपुर खुर्द की निवासी डॉली सिंह पति विनोद कुमार सिंह पिछले दो महीने से परसरामपुर स्थित एक कॉलोनी के मकान पर किराए पर रहती है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपने घर से पहड़िया चौराहे पर सामान खरीदने के लिए निकली।

इस दौरान वह पर्स से फोन निकालकर दुकान का पता पूछने के लिए फोन कर रही थी, तभी पांडेयपुर की ओर से दो बाइक सवार महिला का मोबाइल छीन पर सारनाथ की तरफ भागने लगे। लेकिन महिला बहादुरी का परिचय देते हुए पीछे बैठे एक लुटेरे का स्वेटर पकड़ झूल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख बाइक चला रहे लुटेरे ने बाइक तेज कर दी लेकिन डॉली ने छोड़ा नहीं और लगभग 50 मीटर तक सड़क पर घिसटते हुए चली गई। इस दौरान एक लुटेरा बाइक से नीचे गिर गया और दूसरा लूटेरा भागने में सफल रहा।

सूचना पर पहुंचे एसआई मिथिलेश कुमार व धर्मराज शर्मा ने बृजेश सेठ उर्फ अभय सेठ को पकड़ लिया। एसआई मिथिलेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा पहले से ही कैंट और मड़ुवाडीह थाने में लूट के मामले में वांछित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें