सरकार की मंशा है कि गंगा निर्मल रहे और इसके आसपास रहने वाले लोग इस अभियान में सहयोग करें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से इसमें सहयोग देकर गंगा को पवित्र बनाए रखने की अपील की। इसे राजनीतिक रूप देने का संकेत संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है।
गंगा के माध्यम से किसानों का विकास हो और आर्थिक संतुलन बना रहे, इसी दृष्टिकोण से सरकार कार्य कर रही है। यह गंगा यात्रा सरकार की एक धार्मिक नहीं, बल्कि जन जागृति यात्रा है। लोग देश के दो चरणों में इस यात्रा को लेकर जनजागरण के लिए निकले हैं।